BSNL Vacancy 2025: बीएसएनएल में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन भर सकता है फॉर्म
BSNL Vacancy 2025: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दूरसंचार और वित्त विभाग में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के लिए कुल 120 रिक्तियों की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया की तिथियां जल्द ही BSNL की आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in और externalexam.bsnl.co.in पर जारी की जाएंगी। सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2025 के तहत कुल 120 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें दूरसंचार विभाग के लिए 95 अस्थायी पद और वित्त विभाग के लिए 25 अस्थायी पद उपलब्ध हैं। कौन कर सकता है आवेदन BSNL ने दूरसंचार और वित्त विभाग में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (SET) पदों के लिए भर्ती निकाली है। दूरसंचार विभाग के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषयों में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/बी.टेक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। वहीं, वित्त विभाग के लिए उम्मीदवार को CA या CMA योग्यता पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जनवरी 2025 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 16:00 IST
BSNL Vacancy 2025: बीएसएनएल में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन भर सकता है फॉर्म #GovernmentJobs #National #BsnlRecruitment #SubahSamachar
