Roorkee News: बरसात से पहले ही बदहाल हुई बुग्गावाला रोड
बरसात का मौसम आने से पहले ही बुग्गावाला रोड की हालत खराब होती जा रही है। सड़क जगह-जगह से टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।तेलपुरा से लेकर बुग्गावाला तक कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। खासकर रात के समय दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। थोड़ी सी लापरवाही भी दुर्घटना का कारण बन सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत लंबे समय से नहीं कराई गई है जिससे स्थिति दिन-ब-दिन और खराब होती जा रही है। बुग्गावाला क्षेत्र के ग्रामीण अमरदीप कुमार, संदीप सैनी, मोनू कुमार, विकास कुमार, अरविंद कुमार और पवन कुमार ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। वहीं तेलपुर गांव के मेघपाल सैनी, अरुण चौहान, पंकज सैनी आदि का कहना है कि उनके गांव के मार्ग पर भी कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने कहां है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करने की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 24, 2026, 18:52 IST
Roorkee News: बरसात से पहले ही बदहाल हुई बुग्गावाला रोड #BuggawalaRoadInBadShapeEvenBeforeTheRains #SubahSamachar
