बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: केदारनाथ जाने से पहले ही छीन ली जान, शादी की सालगिरह से पांच दिन पहले मनीष का कत्ल

बुलंदशहर के खुर्जा में शनिवार रात सुभाष मार्ग स्थित आरजेएस फिटनेस जिम में हुए तिहरे हत्याकांड ने न सिर्फ तीन परिवारों को उजाड़ दिया, बल्कि पूरे पंजाबियान मोहल्ले को मातम में डुबो दिया है। अपनों को खोने का गम और इंसाफ की तड़प के बीच हर आंख नम है। मृतक आकाश के भाई बादल ने रुंधे गले से बताया कि इस बार सावन में दोनों भाई हरिद्वार से कांवड़ लाने के बजाय केदारनाथ जाने की योजना बना रहे थे। दो दिन पहले ही दोस्तों के साथ इसकी चर्चा हुई थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। आरोपियों ने सपने पूरे करने से पहले ही भाई की जिंदगी छीन ली।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 28, 2026, 12:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: केदारनाथ जाने से पहले ही छीन ली जान, शादी की सालगिरह से पांच दिन पहले मनीष का कत्ल #CityStates #Bulandshahar #UttarPradesh #BulandshahrMurder #SubahSamachar