'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर' अभियान: जम्मू में ड्रग तस्कर पर बड़ा एक्शन, दो मंजिला मकान पर चला बुलडोजर
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर मीरा साहिब के इंदिरा नगर इलाके में कथित ड्रग तस्कर की संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान बुलडोजर चलाकर नवजोत सिंह उर्फ बबलू के दो मंजिला मकान समेत अन्य प्रॉपर्टीज को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, ये संपत्तियां अवैध नशा कारोबार से अर्जित की गई थीं। यह कार्रवाई 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर' अभियान के तहत की गई है जिसके तहत नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की अवैध संपत्तियों को निशाना बनाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि ऐसे अभियानों का उद्देश्य नशा तस्करी पर रोक लगाना और समाज को ड्रग-फ्री बनाना है। #WATCH | Jamp;K: District Administration conducts a demolition drive against properties of drug smugglers. More details awaited. Visuals from Miran Sahib in Jammu. pic.twitter.com/gyToX4gmZfmdash; ANI (@ANI) May 23, 2026 Jammu: जम्मू में ध्वस्तीकरण के बीच रोकी गई कार्रवाई, घर गिराने से पहले पुलिस ने निकाले राष्ट्रीय ध्वज
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 11:11 IST
'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर' अभियान: जम्मू में ड्रग तस्कर पर बड़ा एक्शन, दो मंजिला मकान पर चला बुलडोजर #CityStates #Jammu #JammuDemolitionDrive #DrugPeddlerPropertyAction #IndiraNagar #MiranSahib #RsPuraNews #JammuKashmir #AdministrationAction #BulldozerActionJammu #NarcoticsFreeJammuKashmir #SubahSamachar
