Uttarakhand: नेपाल बॉर्डर के पास बड़ा हादसा, बरातियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 13 लोगों की मौत, 34 घायल

भारतीय सीमा से लगे नेपाल बैतडी मेंबैतडी से बजांग जा रही बरात की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में13 बरातियों की मौत हो गई, जबकि34 घायल हो गए। इनमें से कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गुरुवार की रात्रि बैतडी के पुरचुंणी नगरपालिका सातभवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग के सुनकुडा जा रहीबस पुरचूंणी के बड़गांव मोड से अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी निरिक्षक बलदेव बडू ने बताया कि रात्रि के समय नेपाल एपीएफ, प्रहरी एवं स्थानीय जनता द्वारा यात्रियों का रेस्क्यू किया गया। 13 साल के मासूम की भी मौत दुर्घटना में मरने वालों में बजांग बित्थड चीर गांव पालिकानिवासी केशव राज जोशी (40) अशोक राज जोशी 13, बसंत राज जोशी (35), बिष्णु दत्त जोशी (41), नरेश राज जोशी (42), बिशन दत्त जोशी (17) दीपक जोशी (28), किशन जोशी (46), बजांग केदारस्यु गांव पालिका निवासी मोहन देव भट्ट (60) केशव भट्ट (27), बजांग जय पृथ्वी नगरपालिका निवासी बसंत राज रतला (40), बैतडी पुरचूणीं नगरपालिकानिवासी पुष्पा अवस्थी (40), बैतडी पुरचूणीं नगरपालिका निवासी सुशील जोशी शामिल हैं। जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी निरिक्षक बलदेव बडू ने बताया कि बस दुर्घटना में छह बरातियों की घटना स्थल में ही मौत हो गई। पांच बरातियों की डडेलधुरा अस्पताल में और दो बरातियों की कोटिला अस्पताल में मौत हो गई। घायलों में कुछ और बरातियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये भी पढ़ेंDehradun:राजनाथ सिंह और सीएम योगी का मुख्यमंत्रीधामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल बस में अधिक संख्या में बराती सवार थे। चढ़ाई के दौरान बस नहीं चढ़ पाई और हादसा हो गया। 25 घायल बारातियों का डडेलधुरा अस्पताल और पांच गंभीर रूप से घायल बरातियों को धनगढी भेज दिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 14:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand: नेपाल बॉर्डर के पास बड़ा हादसा, बरातियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 13 लोगों की मौत, 34 घायल #CityStates #Dehradun #Pithoragarh #Uttarakhand #BusAccident #UttarakhandNepalBorder #SubahSamachar