Pilibhit Accident: छुट्टा पशु को बचाने में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, बालक की मौत और 23 लोग घायल

पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर गजरौला थाना क्षेत्र में सोमवार की रात करीब दो बजे सड़क पर सामने आए छुट्टा पशु को बचाने में ट्रक और भारत नेपाल मैत्री सेवा की बस में टक्कर हो गई। ट्रक सड़क पर और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में नेपाल निवासी 11 वर्षीय बालक सुभान की मौत हो गई। बस में सवार 23 लोग घायल हो गए। सोमवार की रात थाना गजरौला के जरा चौकी क्षेत्र में सकरिया तिराहे के पास पीलीभीत की तरफ से जा रहा ट्रक कोहरे में अचानक सामने आए छुट्टा पशु को बचाने में पूरनपुर की तरफ से आ रही नेपाल भारत मैत्री बस से टकरा गया। इससे ट्रक सड़क पर ही पलट गया और बस रोड किनारे पलट गई। ट्रक चालक और बस में सवार यात्रियों को मिलाकर 23 लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी पूरनपुर भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे में घायल सुभान पुत्र सूरज निवासी नेपाल की पूरनपुर सीएससी में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बस में सवार सभी लोग नेपाल के रहने वाले हैं। मजदूरी करने नेपाल से दिल्ली जा रहे थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 05:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pilibhit Accident: छुट्टा पशु को बचाने में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, बालक की मौत और 23 लोग घायल #CityStates #Pilibhit #PilibhitLatestNews #PilibhitHindiNews #PilibhitUpNews #SubahSamachar