Chamba News: लग्गा से चंबा आ रही बस गलीघार के पास हांफी

परिवहनएक घंटा इंतजार के बाद लिफ्ट लेकर पहुंचना पड़ा चंबाएचआरटीसी की लचर व्यवस्था बनने लगी जी का जंजालसंवाद न्यूज एजेंसीसाहो (चंबा)। लग्गा से 35 यात्रियों को लेकर बस स्टैंड चंबा के लिए निकली एचआरटीसी की बस आठ किमी पहले गलीघार में बीच राह हांफ गई। सुबह 9:30 बजे के करीब बस तकनीकी खराबी के कारण खराब होने से यात्रियों खासकर नौकरीपेशा, शिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षुओं और दिहाड़ीदार लोगों को परेशानी हुई। अमूमन 10 बजे तक बस के दोबारा स्टार्ट होने की आस लिए सवारियां हल्की बारिश के बीच इंतजार में खड़ी रहीं लेकिन बस स्टार्ट न होने पर मजबूरन उन्हें लिफ्ट लेकर या निजी टैक्सियों के जरिये मुख्यालय की ओर रवाना होना पड़ा। बसों के बीच राह थमने से नाराज लोग निगम की लचर व्यवस्था को कोसते दिखे। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के हालात काफी खराब हैं। ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी खटारा बसें भेजी जा रही हैं। इससे हर रोज कहीं न कहीं बस में सफर करने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। -अनूप कुमार, लग्गाचंबा जाने वाले स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं को रोज बस खराब होने से परेशान हो रहे हैं। सरकारी बसों के हालत इतने खराब हैं कि कहीं भी वे खड़ी हो जाती हैं। -पवन कुमार, कीड़ी सरकारी बसों में दैनिक आवाजाही करने वाली सवारियों को पता नहीं होता है वे मुख्यालय या घर पहुंच पाएंगे या बीच राह ही उन्हें परेशानी उठानी पड़ेगी। सरकार सड़कों पर सालों पुरानी बसें दौड़ा रही है। देवी सिंह, कीड़ी एचआरटीसी की बसों में सफर करना खतरे से खाली नहीं है। खटारा बसें किसी भी समय किसी भी मोड़ पर खड़ी हो जाती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सफर करने वाले लोगों का जीवन सरकार दांव पर लगा रही है। लेखराज, बंजलएचआरटीसी के आरएम शुगल सिंह ने बताया कि बस खराब होने की सूचना मिलने के बाद दूसरी बस मौके पर भेजी गई लेकिन, तब तक सवारियां जा चुकी थीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 11, 2026, 15:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: लग्गा से चंबा आ रही बस गलीघार के पास हांफी #BusComingFromLaggaToChambaGaspedNearGalighar #SubahSamachar