Shajapur News: आग चल रहे ट्रक ने अचानक लगाए ब्रेक, मजदूरों से भरी बस टकराई; चालक की मौत, 18 घायल

शाजापुर जिले में बीती रात नेशनल हाईवे-52 पर भीषण सड़क हादसे ने चीख-पुकार मचा दी। सुनेरा थाना क्षेत्र के पास लकड़ी के गुटकों से लदे ट्रक से कमला ट्रैवल्स की बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। मौके पर ही बस चालक ने दम तोड़ दिया, जबकि बस में सवार 18 मजदूर घायल हो गए। इनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक रात करीब 1:30 बजे यह हादसा हुआ। इंदौर के सांवेर क्षेत्र में ईंट भट्टों पर काम करने वाले करीब 35 मजदूर बस से सफर कर रहे थे। बस जैसे ही सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पनवाड़ी के पास पहुंची, तभी आगे चल रहे लकड़ी से लदे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। रफ्तार में होने के कारण बस चालक संतुलन नहीं बना पाया और बस सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ये भी पढ़ें-मुंबई-आगरा हाईवे पर मौत का तांडव, दो भीषण सड़क हादसों में एक की जान गई, दूसरा गंभीर घायल हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। बस के अंदर फंसे मजदूर मदद के लिए चिल्ला रहे थे। ग्रामीणों ने कांच तोड़कर कई लोगों को बाहर निकाला। चालक स्टीयरिंग में बुरी तरह फंस गया था। उसे निकालने में काफी समय लग गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान बस चालक मनोहर सिंह निवासी अशोकनगर के रूप में हुई है। जिला अस्पताल में भर्ती 18 घायलों में से 5 की हालत गंभीर है। इन घायलों में 2 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं जिनका भी इलाज जिला अस्पताल में जारी है। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में शिफ्ट किया गया है। चालक के शव को फिलहाल पीएम रूम में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे में घायल 1. रूपेंद्र पुत्र भानु प्रताप सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी इंदौर 2. राजेश पुत्र हिम्मत सिंह, उम्र 47 वर्ष, निवासी अशोकनगर (कमला बस पर हेल्पर) 3. देवेंद्र, उम्र 30 वर्ष, निवासी ललितपुर 4. अर्चना पत्नी देवेंद्र, उम्र 25 वर्ष, (गर्भवती), निवासी ललितपुर 5. आशा पत्नी धर्मेंद्र, उम्र 25 वर्ष, (गर्भवती), निवासी ललितपुर 6. धर्मेंद्र पुत्र भरत, उम्र 30 वर्ष, निवासी ललितपुर 7. किशन पुत्र सन्नू, उम्र 30 वर्ष, निवासी ललितपुर 8. सूत्वती पति किशन, उम्र 28 वर्ष, निवासी ललितपुर 9. प्रेमबाई पत्नी गुलाब, उम्र 50 वर्ष, निवासी ललितपुर 10. पालक पुत्र धर्मेंद्र, उम्र 7 वर्ष, निवासी ललितपुर 11. माधुरी पुत्री धर्मेंद्र, उम्र 5 वर्ष, निवासी ललितपुर 12. रामगोपाल पुत्र जयराम, उम्र 22 वर्ष, निवासी ललितपुर 13. प्रदीप पुत्र हरिप्रसाद, उम्र 8 वर्ष, निवासी ललितपुर 14. अंगूरी पत्नी हरिराम, उम्र 25 वर्ष, निवासी ललितपुर 15. हरिराम पुत्र बाबूलाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ललितपुर 16. मिथुन पुत्र नाबू, उम्र 35 वर्ष, निवासी बड़ोदिया, गुना 17. मीना पत्नी हरिलाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी मोहनपुर, टीकमगढ़ 18. रमाशंकर पुत्र कमलेश, उम्र 16 वर्ष, निवासी ललितपुर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 06:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shajapur News: आग चल रहे ट्रक ने अचानक लगाए ब्रेक, मजदूरों से भरी बस टकराई; चालक की मौत, 18 घायल #CityStates #MadhyaPradesh #Shajapur #ShajapurNews #SubahSamachar