यूपी: संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, 20 से 25 यात्री घायल
संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे पर गांव करीमपुर के घेर के नजदीक बस अनिमंत्रित होकर पलट गई। इसमें 20 से 25 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्रियों का कहना है के चालक नशे की हालत में था। यात्रियों ने बताया कि बस पंजाब से बिहार जा थी। सभी लोग दिवाली मनाने के लिए बिहार जा रहे थे। रास्ते में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर सीओ स्तुति सिंह पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई है। घायलों का उपचार जिला अस्पताल के चल रहा है। बस को गंगा एक्सप्रेसवे ऑथोरिटी ने सीधा करा दिया है। इस बस में 100 से ज्यादा लोग सवार थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 15:00 IST
यूपी: संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, 20 से 25 यात्री घायल #CityStates #Moradabad #Sambhal #UttarPradesh #SambhalRoadAccident #SubahSamachar
