Kullu News: बंजार से जौरी के लिए बस सेवा बंद
उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग से मिले ग्रामीणसंवाद न्यूज एजेंसीलारजी (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में स्थित जौरी के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा एक साल से बंद पड़ी है। इसके कारण बंजार-जौरी रूट के संबंधित क्षेत्रों के ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें रोजमर्रा के कार्य निपटाने के लिए पैदल कई किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल समाजसेवी दर्शन ठाकुर की अगुवाई में उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बस सेवा बहाल करने की मांग उनके समक्ष रखी। दर्शन ठाकुर ने कहा कि बंजार-जौरी रूट पर बस सेवा जुलाई 2025 से बंद पड़ी हुई है। इसके कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों को टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है जिससे उन्हें किराये का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उपमंडलीय प्रबंधक ने कहा है कि आठ जून को बंजार-जौरी सड़क पर बस ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल रहने पर बस सेवा दोबारा बहाल कर दी जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 07, 2026, 16:32 IST
Kullu News: बंजार से जौरी के लिए बस सेवा बंद #BusServiceFromBanjarToJoriStopped #SubahSamachar
