Mandi News: समैला की स्वर्ण वाटिका के पास उगीं झाड़ियां
बलद्वाड़ा (मंडी)। समैला पंचायत के गांव लोहरडा में वन विभाग की निर्मित स्वर्ण वाटिका इन दिनों झाड़ियों में बदल गई है। वाटिका के समाने वाले भाग में कंटीली घास की झाड़ियां और पीछे की ओर पेड़ उगे हुए हैं। इससे यह स्वर्ण वाटिका कम जंगल ज्यादा लगने लगी है। स्वर्ण वाटिका का लोकार्पण पूर्व विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने 2021 में किया था। स्थानीय निवासी भाग सिंह, दीपक अत्री, अमर सिंह सहित अन्य लोगों ने वन विभाग से इसकी सफाई करने की मांग की है। बलद्वाड़ा वन परिक्षेत्र के अधिकारी अभिनव ठाकुर ने बताया कि यह मामला मामला ध्यान में है। वाटिका की शीघ्र सफाई करवाकर संवार दिया जाएगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 18:52 IST
Mandi News: समैला की स्वर्ण वाटिका के पास उगीं झाड़ियां #BushesGrowingNearSamaila'sGoldenGarden. #SubahSamachar
