Business: आरबीआई की तीन दिवसीय एमपीसी बैठक आज से; किफायती हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों का घटेगा एयूएम
विकास केंद्रित केंद्रीय बजट, कम महंगाई और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के मद्देनजर आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) बुधवार से तीन दिवसीय बैठक शुरू करेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि आरबीआई ने फरवरी से अब तक रेपो दर में 1.25 फीसदी की कमी की है। चूंकि, विकास या महंगाई को लेकर गंभीर चिंताएं नहीं हैं, इसलिए वह दरों में यथास्थिति बनाए रख सकता है। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा, एमपीसी के रेपो दर पर कायम रहने की संभावना है और यह दर-कटौती चक्र का अंत भी हो सकता है। वहीं, इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, इस समय विराम उचित है, ताकि जनवरी, 2026 की खुदरा महंगाई और 2023-24 से 2025-26 तक के जीडीपी आंकड़ों का आकलन किया जा सके। हालांकि, कम महंगाई आरबीआई को दर कटौती पर विचार करने की गुंजाइश देती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 06:39 IST
Business: आरबीआई की तीन दिवसीय एमपीसी बैठक आज से; किफायती हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों का घटेगा एयूएम #BusinessDiary #National #BusinessNews #Rbi #Mpc #BusinessNewsInHindi #SubahSamachar
