Biz Updates: पर्यटन मंत्रालय और इंडिगो में अहम समझौता; एआईएफ फंड के लिए सेबी के नए नियम
भारत को दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने के लिए पर्यटन मंत्रालय और इंडिगो एयरलाइंस ने गुरुवार को एक समझौता (MoU) किया। यह सहयोग गैर-वित्तीय और गैर-विशिष्ट होगा। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत 'म' नाम से वैश्विक प्रचार अभियान चलाया जाएगा। अभियान में भारत की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक स्थल, वेलनेस, एडवेंचर, वन्यजीव और अन्य पर्यटन स्थलों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसका प्रचार डिजिटल और प्रिंट मीडिया, हवाई अड्डों, उड़ानों के दौरान, सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेलों के जरिए किया जाएगा। पर्यटन मंत्रालय 'इन्क्रेडिबल इंडिया' ब्रांड से जुड़ी सामग्री उपलब्ध कराएगा, जबकि इंडिगो अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के जरिए भारत के पर्यटन का प्रचार करेगी। यह समझौता शुरुआती तौर पर दो वर्षों के लिए लागू रहेगा। इससे पहले 27 जुलाई को मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ भी इसी तरह का समझौता किया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 31, 2026, 02:41 IST
Biz Updates: पर्यटन मंत्रालय और इंडिगो में अहम समझौता; एआईएफ फंड के लिए सेबी के नए नियम #BusinessDiary #National #BusinessUpdates #BusinessUpdatesOf31July #BusinessNews #Rbi #ShareMarket #GovtScheme #IncredibleIndia #Indigo #SubahSamachar
