बिजनेस अपडेट्स: नाइकी से भारत में निवेश बढ़ाने की अपील, पीयूष गोयल ने अमेरिका दौरे पर सीओओ से की मुलाकात

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने नाइकी के नेतृत्व से भारत में निवेश को लेकर चर्चा की। उन्होंने नाइकी के अधिकारियों को "जस्ट डू इट" का सीधा संदेश दिया। गोयल ने नाइकी के सीओओ वेंकटेश अलगिरिसामी से मुलाकात की। मुख्य कानूनी अधिकारी रॉब लीनवांड और मुख्य सरकारी तथा जनसंपर्क अधिकारी जॉर्ज कैसिमिरो भी इस बैठक में शामिल थे। गोयल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत की वृद्धि कहानी में निवेश का संदेश सरल है। उन्होंने कहा, "बस कर डालो।" मंत्री मिल्वौकी में जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के लिए गए थे। उन्होंने नाइकी के साथ भारत में विनिर्माण, स्थानीय सोर्सिंग और खेल पारिस्थितिकी तंत्र में उपस्थिति बढ़ाने के अवसर तलाशे। 927 करोड़ की धोखाधड़ी में ओजोन का सीएमडी गिरफ्तार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने घर खरीदारों से 927.22 करोड़ की धोखाधड़ी में ओजोन अर्बाना इन्फ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लि. के सीएमडी व मुख्य प्रवर्तक एस. वासुदेवन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे बंगलूरू की एक विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया गया। ईडी ने शुक्रवार को बताया, कंपनी और अन्य के खिलाफ जारी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में वासुदेवन को 30 सितंबर को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला था कि कंपनी ने वासुदेवन के साथ मिलकर धोखाधड़ी की। पैसे लेने के बावजूद खरीदारों को अपार्टमेंट एवं यूनिट का कब्जा नहीं दिया, बल्कि फंड अपने पास रखा और उसका गलत इस्तेमाल किया। 135 मुखौटा कंपनियों के जरिये 734 करोड़ की जीएसटी आईटीसी धोखाधड़ी, दो गिरफ्तार ईडी ने जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने 135 मुखौटा कंपनियों के जरिये 734 करोड़ से अधिक की जीएसटी आईटीसी धोखाधड़ी की। ईडी ने मामले की जांच झारखंड के जमशेदपुर स्थित डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) की कई शिकायतों के आधार पर शुरू की थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 03, 2026, 04:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बिजनेस अपडेट्स: नाइकी से भारत में निवेश बढ़ाने की अपील, पीयूष गोयल ने अमेरिका दौरे पर सीओओ से की मुलाकात #BusinessDiary #National #SubahSamachar