Gurugram News: अदालत परिसर में फिर से लौटी रौनक
गुरुग्राम। ग्रीष्मावकाश के बाद बुधवार को सभी जिला अदालतें खुल गई हैं। सिविल व आपराधिक मामलों की सुनवाई करने वाली अदालतों में कार्य भी हुआ। ग्रीष्मावकाश के दौरान अदालत परिसर वीरान नजर आ रहा था, लेकिन अदालत खुलने के बाद फिर से पहले वाली रौनक लौट आई है। हालांकि, पहले दिन अदालत में वकालत कर रहे अधिवक्ताओं की संख्या कम रही। जिला बार के पूर्व महासचिव पंडित अरुण शर्मा अधिवक्ता का कहना है कि एक दो दिन में अधिवक्ता छुट्टी बिताकर शहर में आ जाएंगे और अदालत परिसर में फिर से रौनक बढ़ जाएगी। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 19:23 IST
Read More:
Bustle returns to the court complex.
Gurugram News: अदालत परिसर में फिर से लौटी रौनक #BustleReturnsToTheCourtComplex. #SubahSamachar
