Dharamshala IPL Match: ईएमआई से खरीदें आईपीएल मैचों के टिकट, क्रिकेट प्रेमियों को राहत

धौलाधार की बर्फ से ढकी पहाड़ियों के सामने बैठकर आईपीएल के चौके-छक्कों का रोमांच महसूस करना हर क्रिकेट प्रेमी का सपना होता है लेकिन अक्सर महंगे टिकट इस सपने के बीच दीवार बन जाते थे। इस सीजन में यह मुश्किल काफी हद तक आसान हो गई है। जोमैटो के डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म ने क्रिकेट फैंस के लिए खास सुविधा शुरू की है, जिसके तहत अब आईपीएल मैचों के टिकट भी ईएमआई पर खरीदे जा सकेंगे। यानी अब फैंस मैदान में मैच का रोमांच लाइव देख सकेंगे और टिकट का भुगतान बाद में आसान किस्तों में कर पाएंगे। बुकिंग एप पर 4000 रुपये या उससे अधिक कीमत वाले टिकटों पर बुक नाउ, पे लेटर और ईएमआई का विकल्प मिलेगा। दर्शक अपनी सुविधा के अनुसार तीन से नौ महीने तक की किस्त चुन सकेंगे। पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी और टिकट बुकिंग के दौरान ही यह सुविधा दिखाई देगी। धर्मशाला का एचपीसीए स्टेडियम दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदानों में शामिल है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 11:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dharamshala IPL Match: ईएमआई से खरीदें आईपीएल मैचों के टिकट, क्रिकेट प्रेमियों को राहत #CityStates #Shimla #Kangra #DharamshalaIplMatch #SubahSamachar