Rohtak News: शाम चार बजे तक मंडी में 25,000 क्विंटल गेहूं खरीदा, 55 गेट पास जारी किए
रोहतक। जिले की अनाज मंडी में गेहूं की आवक कई दिनों से घटने लगी है। शनिवार को भी मंडी में खरीद दोबारा शुरू हो गई। शुक्रवार को मंडी में कोई खरीद नहीं की गई थी। एजेंसियों की तरफ से उठान में तेजी लाने के लिए बीच में खरीद बंद कर सिर्फ उठान किया जा रहा था।शाम चार बजे तक लगभग 5,000 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। इसके लिए लगभग 55 गेट पास जारी किए गए। इस दिन लगभग 25,000 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। शाम चार बजे तक मंडी से लगभग 30,000 क्विंटल गेहूं का उठान हुआ। मंडी में अब तक 9,56,124 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। इसमें से लगभग 7,37,076 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। खरीदे गए गेहूं में से लगभग 3,71,965 क्विंटल की उठान हो चुका है। यह कुल खरीद का लगभग 50 प्रतिशत से ज्यादा है। मंडियोें में कुल आवक, खरीद व उठान (क्विंटल): मंडी आवक खरीद उठान कलानौर 2,32,974 1,70,279 52,330लाखनमाजरा 3,10,408 2,38,845 1,08,947किलोई 3,55,887 2,36,524 1,26,385सांघी 2,04,579 1,96,661 77,030मदीना 1,64,439 1,42,843 71,141खरक कलां 1,37,243 80,744 40,000कहानौर 39,937 10,807 5,422 18-रोहतक नई अनाज मंडी में गेहूं का उठान करते मजदूर। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 22:39 IST
Rohtak News: शाम चार बजे तक मंडी में 25,000 क्विंटल गेहूं खरीदा, 55 गेट पास जारी किए #By4PM #25 #000QuintalsOfWheatHadBeenProcuredAtTheMarket #And55GatePassesWereIssued. #SubahSamachar
