Explainer: 3 राज्यों में क्यों हो रहे उपचुनाव? कहीं पार्टी अध्यक्ष, कहीं पूर्व गृह मंत्री की प्रतिष्ठा का सवाल
बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में आज उपचुनाव हैं। तीनों ही राज्य मौजूदा समय में भाजपा शासित हैं और तीनों में ही जिन सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है, उन पर भी भाजपा का ही कब्जा रहा था। ऐसे में अब जहां भाजपा के सामने इन सीटों पर कब्जा बरकरार रखने की चुनौती है। दूसरी तरफ विपक्ष के लिए इन उपचुनावों में हाल ही में केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर उभरे कुछ विवादों का फायदा उठाने का भी मौका है। इन परिस्थितियों के बीच 30 जुलाई को होने वाले यह चुनाव काफी दिलचस्प हो गए हैं। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर आज तीन राज्यों की किन सीटों पर और क्यों उपचुनाव हैं जिन सीटों पर मतदान है, वहां चुनावी इतिहास क्या रहा है यहां किन-किन मुद्दों को लेकर राजनीति गर्म है इसके अलावा चुनाव में कौन से दिग्गजों की किस्मत और रुतबा दांव पर लगा है आइये जानते हैं
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 01:21 IST
Explainer: 3 राज्यों में क्यों हो रहे उपचुनाव? कहीं पार्टी अध्यक्ष, कहीं पूर्व गृह मंत्री की प्रतिष्ठा का सवाल #IndiaNews #National #BypollInBihar #BiharAssemblyBypoll #BankipurBypoll #BankipurByelection #BankipurAssemblySeat #BypollInMadhyaPradesh #MadhyaPradeshBypoll #DatiaBypoll #SubahSamachar
