CA Final Exam 2026: अब साल में दो बार होगी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की अंतिम परीक्षा, आईसीएआई का एलान; देखें नोटिस

ICAI CA Final Exam 2026:इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाइनल परीक्षा के शेड्यूल में अहम बदलाव की घोषणा की है। मई 2026 से यह परीक्षा अब साल में तीन बार के बजाय केवल दो बार आयोजित की जाएगी। वर्तमान में CA फाइनल परीक्षाएं जनवरी, मई और सितंबर में होती हैं, लेकिन नए निर्णय के तहत अब ये सिर्फ मई और नवंबर में आयोजित होंगी। जनवरी 2026 इस पुराने सिस्टम का आखिरी सत्र होगा, जिसके बाद जनवरी परीक्षा पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी। आईसीएआई ने बताया कि यह फैसला हितधारकों से मिले सुझावों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस बदलाव से छात्रों को बेहतर तैयारी, पर्याप्त समय पर रिवीजन और अधिक संतुलित परीक्षा शेड्यूल का लाभ मिलने की उम्मीद है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 07, 2026, 11:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




CA Final Exam 2026: अब साल में दो बार होगी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की अंतिम परीक्षा, आईसीएआई का एलान; देखें नोटिस #Education #National #IcaiCaFinalExam2026Update #SubahSamachar