Noida News: कैब चालक पर युवती से अभद्रता और रास्ते में छोड़ने का आरोप
युवती ने कोतवाली सेक्टर-39 ने प्राथमिकी दर्ज कराईमाई सिटी रिपोर्टर नोएडा। सेक्टर-100 की सोसाइटी की युवती ने कैब चालक पर अश्लील हरकत और दुष्कर्म की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने रैपिडो से कैब बुक की थी, लेकिन चालक ने उन्हें रास्ते में ही छोड़ दिया, जिससे उनकी ट्रेन छूट गई। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। युवती ने बताया कि 25 जून की शाम निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने के दौरान कैब चालक अमित कश्यप ने अनुचित तरीके से बातचीत शुरू कर दी। युवती ने जब रास्ता बदलने की कोशिश का विरोध किया तो चालक ने उसे गार्डन गैलेरिया मॉल के पास उतार दिया, जिस कारण वह समय पर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच सकीं और ट्रेन छूट गई। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद चालक ने दो बार फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उसने अश्लील बातें कीं और दुष्कर्म करने की धमकी भी दी। चालक पर उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप है। युवती ने बताया कि उसने इस घटना की शिकायत रैपिडो कंपनी से भी की, लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिली। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 16:31 IST
Noida News: कैब चालक पर युवती से अभद्रता और रास्ते में छोड़ने का आरोप #CabDriverAccusedOfMisbehavingWithAYoungWoman #SubahSamachar
