Ambala News: कैबिनेट मंत्री ने की विकास कार्याें की समीक्षा
अंबाला सिटी। जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक के बाद शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने डीआरडीए कार्यालय में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जिले के लिए 1780.33 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 1068.20 लाख और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 712.13 लाख रुपये शामिल हैं।मंत्री बेदी ने स्पष्ट किया कि बजट की राशि का सदुपयोग सुनिश्चित हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। इसके साथ ही, ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, जिनका सीधा लाभ आमजन को मिले। बैठक में विधायक शैली चौधरी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 03:39 IST
Ambala News: कैबिनेट मंत्री ने की विकास कार्याें की समीक्षा #CabinetMinisterReviewsDevelopmentWorks. #SubahSamachar
