Gurugram News: स्मोकिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान तेज
बादशाहपुर। यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। 2024 में स्मोकिंग के कुल 2463 चालान किए गए थे जो 2025 में बढ़कर 3536 हो गए। 2026 में मार्च तक 784 चालान किए गए हैं लेकिन ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले महीनों में यह संख्या और बढ़ सकती हैं। ड्रिंक एंड ड्राइव के 2024 में 26287 चालान काटे गए थे जबकि 2025 में 26305 तक रहा। 2026 में मार्च तक ही 4876 चालान किए जा चुके हैं। यातायात पुलिस डीसीपी प्रतीक गहलोत का कहना है कि यह अभियान केवल चालान काटने तक सीमित नहीं है बल्कि लोगों में जागरूकता फैलाना भी इसका मुख्य उद्देश्य है। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 17:37 IST
Gurugram News: स्मोकिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान तेज #CampaignAgainstSmokingAndDrinkAndDriveIntensified #SubahSamachar
