UP: मलेरिया, डेंगू व डायरिया पर नियंत्रण को अभियान शुरू, उच्च जोखिम क्षेत्रों पर खास निगरानी; रैली को हरी झंडी
चंदौली जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए समन्वित रूप से कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई। इसके बाद जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारितोष मिश्रा ने कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुरूप सभी विभागों के समन्वित प्रयास में चंदौली पिछले वर्षों से संचारी रोग नियंत्रण अभियान में प्रदेश में अपना प्रथम स्थान बनाए हुए है। उन्होंने सभी विभागों से इस वर्ष भी पूरी गंभीरता और समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि काशीनाथ सिंह ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान मुख्यमंत्री का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। वर्ष 2017 में इसकी शुरुआत तीन मंडलों से हुई थी, जिसे वर्ष 2018 से पूरे प्रदेश में लागू किया गया। यह अभियान प्रत्येक वर्ष अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर में संचालित किया जाता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 15:02 IST
UP: मलेरिया, डेंगू व डायरिया पर नियंत्रण को अभियान शुरू, उच्च जोखिम क्षेत्रों पर खास निगरानी; रैली को हरी झंडी #CityStates #Chandauli #Varanasi #SanchariRog #ChandauliNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
