Kark Rashifal July 2026: कर्क राशि के जातकों के करियर में होगी उन्नति, पढ़ें जुलाई का मासिक राशिफल

Cancer Monthly Horoscope: july2026:कर्क राशि जल तत्व की संवेदनशील, परिवारप्रिय और भावनात्मक राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक अपने संबंधों को महत्व देने वाले, जिम्मेदार और दूसरों की भावनाओं को सहजता से समझने वाले होते हैं। हालांकि कई बार जरूरत से ज्यादा चिंता करना इनके मानसिक संतुलन को प्रभावित कर सकता है। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जिन्हें मन, भावनाओं, मानसिक स्थिति और संवेदनशीलता का कारक माना जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए जुलाईका महीना कैसा रहने वाला है। कर्क राशि (जुलाई मासिक राशिफल) करियर और व्यापार कर्क राशि के जातकों के लिए जुलाई महीने की शुरुआत बेहद शुभ रहने वाली है। यदि आप लंबे समय से किसी नए कार्य की शुरुआत या करियर में उन्नति के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो महीने के पूर्वार्ध में आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। बेरोजगार लोगों को नए रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धन लाभ में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। व्यापारियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा और कारोबार को आगे बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों की उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। परिवार और रिलेशनशिप महीने के शुरुआती दिनों में आपको परिवार और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। हालांकि माह के मध्य से आपको अपने व्यवहार और वाणी में संयम बनाए रखने की आवश्यकता होगी। किसी भी समस्या को सुलझाने में धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी रहेगा, अन्यथा रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां माह का पूर्वार्ध स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहेगा, लेकिन उत्तरार्ध में कुछ सावधानियां बरतने की आवश्यकता होगी। विशेषकर महिलाओं को स्वास्थ्य और संबंधों से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, क्रोध में आकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। छात्रों को परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। उपाय प्रतिदिन तांबे के पात्र से भगवान शिव को जल अर्पित करें और शिव महिमा स्तोत्र का पाठ करें। July Monthly Horoscope:जुलाई का मासिक राशिफल ला रहा है बड़ा बदलाव, 4 राशियां रहेंगी जबरदस्त फायदे में Ashadha Masa Prediction:सिंह समेत इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा आषाढ़ मास, धन और कारोबार में होगा लाभ डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 15:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kark Rashifal July 2026: कर्क राशि के जातकों के करियर में होगी उन्नति, पढ़ें जुलाई का मासिक राशिफल #Predictions #National #JulyHoroscope2026 #JulyMasikRashifal2026 #MonthlyHoroscopeJuly2026 #KarkMasikRashifal2026 #KarkMasikRashifalJuly2026 #KarkMasikRashifalJuly #CancerMonthlyHoroscopeJuly2026 #SubahSamachar