Karnal News: खड़े ट्रक से भिड़ा कैंटर, हेल्पर की मौत

करनाल/तरावड़ी। जीटी रोड पर तरावड़ी के पास बुधवार रात एक सड़क हादसे में एक कैंटर खड़े ट्रक से टकरा गया जिसमें कैंटर के हेल्पर सतीश (40) निवासी सोनीपत की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेल्पर का शव कैंटर के केबिन में बुरी तरह फंस गया जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद देर रात बाहर निकाला।जानकारी के अनुसार, कैंटर चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन तरावड़ी के पास पहुंचा, सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। अचानक सामने आए खड़े वाहन के कारण चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और हादसा हो गया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन के अंदर बैठे हेल्पर सतीश (40), निवासी सोनीपत, बुरी तरह फंस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक को हल्की चोटें आईं जबकि हेल्पर को बचाने का कोई मौका नहीं मिला।हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात को सुचारु किया गया। हादसे के बाद खड़े ट्रक का चालक मौके से भाग गया। थाना तरावड़ी प्रभारी राजपाल ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक और ट्रक की उसकी तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो---

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 03:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Karnal News: खड़े ट्रक से भिड़ा कैंटर, हेल्पर की मौत #CanterCollidesWithParkedTruck #HelperDies #SubahSamachar