Roorkee News: शादी समारोह से लौटते हुए अनियंत्रित होकर गंगनहर गिरी कार, दो लोगों की डूबने से मौत
शादी समारोह से लौटते हुए अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई जिसमें सवार दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर गांव के पासदेवबंद से एक शादी समारोह से लौट रही कार अचानक ही तांसीपुर के पास अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई। हादसे में कार में सवार रुड़की निवासी सचिन धीमान और अमन त्यागी नाम के दोनों लोगों की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और जल पुलिस के द्वारा रजवाहे में सर्चिंग अभियान चलाकर दोनों के शवों को गंगनहर से बाहर निकाला गया। जिसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। ये भी पढे़ंUttarakhand Weather:मौसम खुला तो मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ा पारा, आने वाले दिनों में फिर बारिश-बर्फबारी एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जाँच की जा रही है
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 13:12 IST
Roorkee News: शादी समारोह से लौटते हुए अनियंत्रित होकर गंगनहर गिरी कार, दो लोगों की डूबने से मौत #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #CarAccident #Roorkee #WeddingCeremony #RoorkeeAccident #SubahSamachar
