Kangra News: रक्कड़ बाजार में टक्कराई कार और बाइक, पिता-पुत्री चोटिल
रक्कड़ (कांगड़ा)। राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर स्थित रक्कड़ बाजार चौक पर सोमवार को एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इससे पिता-पुत्री चोटिल हो गए। हादसे के समय कार कलोहा की ओर से आ रही थी, जबकि बाइक सवार व्यक्ति अपनी बेटी के साथ कालेश्वर महादेव मंदिर में माथा टेकने के बाद कलोहा-अंब की ओर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बाइक का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रही कार से जा टकराई। दुर्घटना में बाइक चालक और उसकी बेटी को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रक्कड़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के चलते एनएच-03 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 03, 2026, 19:20 IST
Kangra News: रक्कड़ बाजार में टक्कराई कार और बाइक, पिता-पुत्री चोटिल #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
