Mandi News: सड़क से उतरी कार, चालक सुरक्षित
चांजू के पास हवा में लटकी पिकअपचुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल के चांजू मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गई। गनीमत ये रही कि दुर्घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, दूसरी घटना नकरोड़ -चांजू मार्ग पर चांजू के समीप देखने को मिली। यहां पर पिकअप वाहन हवा में लटक गया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देकर बड़ा हादसा होने से रोक लिया। पहला मामला मंगलवार सुबह उपमंडल के चांजू मार्ग पर देखने को मिला। यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। कार चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों रमेश कुमार, सुनील कुमार, राज कुमार, शक्ति प्रसाद ने बताया कि इस मार्ग पर सुरक्षा के इंतजाम मजबूत नहीं हैं। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को इसके बारे में प्रयास करने चाहिए। वहीं, दूसरे मामले में नकरोड़-चांजू मार्ग पर चांजू के समीप एक पिकअप गाड़ी हवा में लटक गई। बीते दिनों इस मार्ग पर भूस्खलन हुआ था। इससे मार्ग की हालत खस्ता हो गई है। गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 14, 2026, 17:38 IST
Mandi News: सड़क से उतरी कार, चालक सुरक्षित #CarGoesOffTheRoad #DriverSafe #SubahSamachar
