Noida News: पार्किंग में खड़ी गाड़ी को मारी टक्कर
ग्रेटर नोएडा। शारदा हेल्थ केयर गेट-2 की पार्किंग में खड़ी इनोवा कार को तेज रफ्तार टाटा पंच गाड़ी का चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। मामले में नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। नोएडा के सेक्टर- 62 निवासी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया 27 जून को इनोवा गाड़ी से शारदा हाॅस्पिटल गए थे। गाड़ी पार्किंग में खड़ी कर वह अंदर चले गए। इसी दौरान आरोपी चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी, जिससे उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। वहीं, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 18:51 IST
Noida News: पार्किंग में खड़ी गाड़ी को मारी टक्कर #CarHitAParkedCar. #SubahSamachar
