Bulandshahar News: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, वृद्धा की हालत गंभीर

सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-34 पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 60 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका बेटा भी चोटिल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। गांव लखनवाड़ा जनपद अलीगढ़ निवासी आकाश ने बताया कि वह अपनी मां रूपवती (60) को बाइक पर बैठाकर कासना जा रहे थे। जैसे ही वे सुखलालपुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने रूपवती की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित आकाश ने कोतवाली में अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 18:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Bulandshahr News



Bulandshahar News: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, वृद्धा की हालत गंभीर #BulandshahrNews #SubahSamachar