Kullu News: बीच सड़क पर पार्क कर दी कार, दो घंटे फंसे रहे बड़े वाहन
बीच सड़क पर पार्क कर दी कार, दो घंटे फंसे रहे बड़े वाहनजिभी-गाड़ागुशैणी सड़क पर वाहन चालकों को हुई परेशानी संवाद न्यूज एजेंसी कुल्लू। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 के साथ जिभी से गाड़ागुशैणी सड़क पर सफर करना चुनौती बन गया है। पहले से ही तंग सड़कों पर पर्यटक अपने वाहनों को बीच सड़क पर पार्क कर रहे हैं। रविवार सुबह भी ऐसा ही वाकया देखने को मिला। एक कार के सड़क पर पार्क करने से टील से बंजार आ रही निगम की बस दो घंटे तक फंसी रही। इसके अलावा यहां दोनों तरफ से बड़े वाहनों की लाइनें लग गईं और लोगों की परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिभी-गाड़ागुशैणी सड़क स्थित बला गांव के पास दिल्ली के पर्यटकों ने अपनी एक गाड़ी बीच सड़क पर ही पार्क कर दी। पहले से ही सड़क तंग होने से टील से बंजार आ रही निगम की बस बीस सड़क में फंस गई। चालक-परिचालक और बस के यात्रियों ने गाड़ी को हटाने के लिए पर्यटक का पता लगाने की कोशिश की लेकिन पता नहीं लग पाया। करीब दो घंटे बाद सड़क से गाड़ी को हटाकर बस को निकाला गया। स्थानीय निवासी खेम चंद, निहाल ठाकुर, ललित कुमार आदि ने कहा कि हाईवे-305 और जिभी-गाड़ागुशैणी मार्ग पर यह समस्या आम हो गई है। पहले से ही दोनों सड़कें संकरी हैं और पर्यटकों की ओर से बीच सड़क पर अपनी गाड़ियों को पार्क करने से आम लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि होटल और होमस्टे संचालकों को भी अपने यहां रुकने वाले पर्यटकों को इसको लेकर जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन यौवन पर चल रहा है और बंजार के जिभी व घियागी में यातायात को सुचारु करने के लिए अभी पुलिस की तैनाती नहीं की है। इस कारण पर्यटक भी मनमानी कर वाहनों को हर कहीं पार्क कर रहे हैं, जिससे जाम लग रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 07, 2026, 18:04 IST
Kullu News: बीच सड़क पर पार्क कर दी कार, दो घंटे फंसे रहे बड़े वाहन #CarParkedInTheMiddleOfTheRoad #HeavyVehiclesStrandedForTwoHours #SubahSamachar
