बाजार में मौत बनकर घुसी कार: नौसेना अधिकारी की लापरवाही ने ली कई लोगों की जान; कहां का है मामला?

चिली के तटीय शहर विना डेल मार में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। चिली नौसेना के एक ऑफ-ड्यूटी अधिकारी द्वारा चलाई जा रही निजी कार अचानक एक खुले बाजार में जा घुसी। इस भीषण हादसे में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अलग-अलग स्तर पर घायल हो गए। चिली नौसेना ने एक बयान जारी कर घटना की पुष्टि की है। आखिर हादसा कैसे हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और एक रिहायशी इलाके के सुरक्षा कैमरे की फुटेज में कथित तौर पर वह भयावह पल कैद है, जब तेज रफ्तार कार बाजार की दुकानों और ठेलों में जा घुसती है। अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि चालक को पुलिसकर्मी जल्दबाजी में एक पुलिस वाहन तक ले जा रहे हैं, जबकि गुस्साए लोग उसके पीछे दौड़ते हुए नारेबाजी कर रहे हैं। नौसेना ने हादसे को लेकर क्या कहा चिली नौसेना ने अपने बयान में कहा कि इस हादसे में कई लोगों की मौत हुई है और कई अन्य अलग-अलग स्तर की चोटों के साथ घायल हुए हैं। नौसेना ने यह भी कहा कि वह हादसे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है। मरने वालों की संख्या कितनी है नौसेना ने अपने आधिकारिक बयान में मृतकों की सटीक संख्या नहीं बताई। हालांकि, स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में क्या सामने आया विना डेल मार के पुलिस प्रीफेक्ट कर्नल जॉर्ज गाइता ने पत्रकारों से कहा कि चालक का कहना है कि उसे घटना की कोई याद नहीं है। उन्होंने बताया कि हादसे की असली वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया कर्नल जॉर्ज गाइता के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार सही दिशा में चल रही थी, लेकिन उसकी रफ्तार बहुत तेज थी। अचानक वाहन फुटपाथ पर चढ़ गया और घूमते हुए आगे बढ़ा। कर्नल गाइता ने बताया कि सौभाग्य से बस स्टॉप से टकराने के बाद कार रुक गई। अगर वाहन आगे बढ़ता रहता, तो इससे कहीं ज्यादा जानमाल का नुकसान हो सकता था। ये भी पढ़ें:दक्षिणपंथी पार्टी के मुखिया के सामने 'कूड़ादान' और 'लोमड़ी' बने उम्मीदवार, जनता इन्हें वोट देने को तैयार राष्ट्रपति ने क्या कहा चिली के राष्ट्रपति जोसे एंटोनियो कास्ट ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि इस दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया है। उन्होंने कहा, 'राज्य की सभी संस्थाएं प्रभावित लोगों की मदद करने और इस दुखद घटना की जिम्मेदारियों को पूरी स्पष्टता के साथ तय करने के लिए काम कर रही हैं।'

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 13, 2026, 04:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बाजार में मौत बनकर घुसी कार: नौसेना अधिकारी की लापरवाही ने ली कई लोगों की जान; कहां का है मामला? #World #International #Chile #ViñaDelMar #MarketAccident #NavyOfficer #SpeedingCar #SixDeaths #SeveralInjured #PoliceInvestigation #SubahSamachar