HP Cardboard Prices: हिमाचल में पांच रुपये तक बढ़े गत्ते के दाम, कार्टन महंगा होने के आसार
उत्तर प्रदेश की पेपर मिल बंद होने से पेपर महंगा हो गया है। प्रदेश के गत्ता फैक्ट्रियों को चार से पांच रुपये पेपर महंगा मिल रहा है। अमेरिका व ईरान के युद्ध के दौरान पहले ही गत्ता संचालकों ने डिब्बों के दाम 8 से 10 फीसदी तक बढ़ा दिए हैं। ऐसे में अब उपभोक्ता दाम बढ़ाने को भी तैयार नहीं है। उद्योगपतियों को पुराने ऑर्डर पूरे करने कठिन हो गए हैं। वहीं अब गत्ता पैकिंग वाले सामान के भी दाम बढ़ सकते हैं क्योंकि पैकिंग का गत्ता भी महंगा हो रहा है। प्रदेश में 300 के करीब गत्ता उद्योग हैं। इन उद्योगों में 20 हजार युवाओं को रोजगार मिला हुआ है और इतने ही लोगों को अप्रत्यक्ष रूप में रोजगार मिला है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 21:27 IST
HP Cardboard Prices: हिमाचल में पांच रुपये तक बढ़े गत्ते के दाम, कार्टन महंगा होने के आसार #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Solan #Sirmour #SubahSamachar
