Gorakhpur News: यात्रियों के जेवर-नकदी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

सरदारनगर। सार्वजनिक वाहनों में महिलाओं के जेवर और नकदी चोरी करने के आरोप में एम्स थाना पुलिस ने शालू उर्फ मिनकी और सोहाना उर्फ पूजा को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल और 1700 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को मिशन शक्ति अभियान के तहत सोनबरसा बाजार में संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच चल रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहीं दो महिलाओं को रोककर तलाशी ली गई। उनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे सार्वजनिक वाहनों में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाती थीं। भीड़ का फायदा उठाकर जेवर और नकदी चोरी कर लेती थीं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। थाना प्रभारी चौरीचौरा वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं की पहचान बिहार के भोजपुर बेहया निवासी शालू उर्फ मिनकी और सोहाना उर्फ पूजा के रूप में हुई है। दोपहर बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 23, 2026, 02:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: यात्रियों के जेवर-नकदी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार #CaughtDuringACheckInSonbarsaBazaar;MangalsutraAndAnkletsRecovered. #SubahSamachar