CBSE: रद्द नहीं हुईं परीक्षाएं, तय शेड्यूल के अनुसार ही होंगी; सीबीएसई बोर्ड ने खारिज किया फर्जी नोटिस

CBSE Fake News Alert: सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। सोशल मीडिया पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नाम से एक झूठा सर्कुलर तेजी से साझा किया जा रहा है। इस कथित सर्कुलर में दावा किया गया है कि कुछ देशों में असामान्य वैश्विक हालात और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण पैदा हुई बाधाओं तथा छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि यह जानकारी पूरी तरह भ्रामक और फर्जी है। हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय की ओर से ट्वीट कर इस वायरल सर्कुलर को गलत बताया गया। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों से सतर्क रहें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 08:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




CBSE: रद्द नहीं हुईं परीक्षाएं, तय शेड्यूल के अनुसार ही होंगी; सीबीएसई बोर्ड ने खारिज किया फर्जी नोटिस #Education #National #Cbse #FakeNotice #SubahSamachar