CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई ने घोषित किया 10वीं का परीक्षा परिणाम, ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने 10वीं बोर्ड के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। रिजल्ट देखते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। विद्यार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। विद्यार्थी अपने रोल नंबर के जरिये आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। विद्यार्थी अपने रिजल्ट को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। सीबीएसई की ओर से जारी की जाने वाली ऑनलाइन मार्कशीट केवल प्रोविजनल होगी। छात्र इसे अस्थायी रूप से डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन इसे आधिकारिक दस्तावेज नहीं माना जाएगा। फाइनल मार्कशीट बाद में सभी विद्यार्थियों को उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से वितरित की जाएगी। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में ली गई थीं। साइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं। होमपेज पर Class X Results 2026 लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी भरें। सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट करें। इसके बाद आपका CBSE 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें। डिजिलॉकर ऐप पर भी देख सकेंगे डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in वेबसाइट खोलें। अपने मोबाइल नंबर/आधार से लॉगिन करें। CBSE Results या Education सेक्शन पर जाएं। अपना रोल नंबर, कक्षा, स्कूल कोड और 6 अंकों का PIN दर्ज करें (जो स्कूल ने दिया हो)। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें। सबमिट करने के बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 17:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई ने घोषित किया 10वीं का परीक्षा परिणाम, ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट #CityStates #Agra #Cbse10thResult2026 #SubahSamachar