Meerut News: मई के पहले हफ्ते में खुलेगा सीसीएसयू का यूजी प्रवेश पोर्टल
- मेरठ मंडल के छह जिलों में नए सत्र के लिए पंजीकरण की तैयारी शुरूसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबंधित मेरठ मंडल के छह जिलों में सत्र 2026-27 के लिए यूजी-पीजी प्रवेश प्रक्रिया मई के पहले हफ्ते में शुरू हो जाएगी। यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने और इसी महीने सीबीएसई-आईएससी के परिणाम आने की संभावना को देखते हुए विवि प्रशासन ने पंजीकरण की तैयारी शुरू कर दी है। विवि के अनुसार मई के पहले सप्ताह में प्रवेश पोर्टल खुल जाएगा। विवि में 700 से अधिक संबंधित कॉलेजों में करीब पौने दो लाख सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। इसमें बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी एग्रीकल्चर सहित विभिन्न ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की डेढ़ लाख से ज्यादा सीटें शामिल हैं।विवि कैंपस में बीकॉम ऑनर्स, बीएससी केमिस्ट्री, बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स जैसे कई ऑनर्स यूजी पाठ्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिलेगा। आगामी सत्र में कई संबद्ध कॉलेज भी बीए, बीकॉम और बीएससी में ऑनर्स कोर्स शुरू करने जा रहे हैं। इससे छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली जाने की मजबूरी कम हो जाएगी।एडेड-राजकीय कॉलेजों में होगी कड़ी टक्करसत्र 2026-27 में मेरठ मंडल के 724 कॉलेजों में से केवल 48 एडेड और राजकीय कॉलेजों में कम फीस पर प्रवेश मिलेगा। इनमें कुल 60 हजार के आसपास सीटें हैं। शेष सीटें सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में होंगी, जहां फीस सरकारी फीस से पांच गुना तक हो सकती है। ऐसे में एडेड-राजकीय कॉलेजों पर छात्रों का दबाव रहने की उम्मीद है। विवि से जुड़े छह जिलों में यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा में 1,23,811 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। सीबीएसई-आईएससी के रिजल्ट के बाद प्रवेश चाहने वालों की संख्या दो लाख तक पहुंच सकती है। हालांकि कई छात्र निजी विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग और मेडिकल कोर्स में चले जाएंगे। इसलिए प्रवेश के लिए मारामारी नहीं रहेगी लेकिन एडेड-राजकीय कॉलेजों की 60 हजार सीटों पर कड़ी टक्कर होगी।9842 विद्यार्थियों के 75 प्रतिशत से अधिक अंकमेरठ मंडल में 9842 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं जबकि 51,382 विद्यार्थियों के अंक 60 से 74 प्रतिशत के बीच हैं। एडेड-राजकीय कॉलेजों की मेरिट लिस्ट में प्रथम श्रेणी और ससम्मान श्रेणी के विद्यार्थियों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।विवि ने जारी किए परिणामसीसीएसयू ने एमबीए, एमबीए-एचए, एमएससी मेडिकल माइक्रोबॉयोलॉजी, एमएससी एग्री जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, सीड साइंस एंड टेक्नोलॉजी (प्रथम सेमेस्टर) तथा एमएससी एग्रीकल्चर के विभिन्न विषयों (अग्रोनॉमी, डेयरी साइंस, एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स आदि) के तृतीय सेमेस्टर और एलएलएम प्रथम सेमेस्टर के परिणाम जारी कर दिए हैं। विभिन्न विषयों में चुनौती मूल्यांकन के परिणाम भी घोषित हो गए हैं। छात्र अब विवि की वेबसाइट पर अपने परिणाम देख सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 20:15 IST
Meerut News: मई के पहले हफ्ते में खुलेगा सीसीएसयू का यूजी प्रवेश पोर्टल #CCSU'sUGAdmissionPortalWillOpenInTheFirstWeekOfMay. #SubahSamachar
