Faridabad News: आश्रम का स्थापना दिवस मनाया

फरीदाबाद। सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में बुधवार को संस्थापक बैकुंठवासी स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज की जयंती और आश्रम का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रामानुज संप्रदाय की तीर्थपीठ इंद्रप्रस्थ और हरियाणा पीठाधीश्वर स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज के दिव्य विग्रह का अभिषेक हुआ। महिलाओं ने कलश यात्रा भी निकाली। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 17:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Faridabad News: आश्रम का स्थापना दिवस मनाया #CelebratedTheFoundationDayOfTheAshram #SubahSamachar