Meerut News: भगवान पद्मप्रभ का मोक्ष कल्याणक मनाया

- असौड़ा हाउस जैन मंदिर में हुआ धार्मिक अनुष्ठानमाई सिटी रिपोर्टरमेरठ। शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी पर धर्मप्रेमियों ने जैन धर्म के छठवें तीर्थंकर भगवान पद्मप्रभ का निर्वाण मोक्ष कल्याणक मनाया। सुबह सात बजे आयोजित धार्मिक विधानों में जिनेंद्र भगवान का अभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजन अर्चना की गई।भक्तों ने निर्वाण लाडू समर्पित किया। अष्ट द्रव्य से प्रभु की आराधना की गई। इस अवसर पर मंदिर के संरक्षक रमेश जैन ने बताया कि भगवान पद्मप्रभ का चिन्ह कमल है। उन्होंने शिखरजी के मोहन कूट से तीन सौ चौबीस मुनि राजों के साथ मोक्ष पद प्राप्त किया था। कार्यक्रम में मंदिर परिसर में विनोद जैन, मनोज जैन, कपिल जैन, अनुपम, शौर्य, शुभम, शोभा, सारिका, अनामिका, नीलू, आभा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर भगवान पद्मप्रभ की महिमा का गुणगान किया और मोक्ष प्राप्ति की कामना की गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 20:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: भगवान पद्मप्रभ का मोक्ष कल्याणक मनाया #CelebratedTheMokshaKalyanakaOfLordPadmaprabha #SubahSamachar