UP: बुलंदशहर में जश्न पड़ा भारी, बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग, पुलिस पर भी गोलियां चलीं; 10 गिरफ्तार

कस्बे में एक बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस पर फायरिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार की रात में उन्हें कस्बे में बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस पर भी फायरिंग कर दी। फायरिंग में पुलिसकर्मी बच गए। थाना प्रभारी मोहम्मद असलम में बताया कि घटना को लेकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है पुलिस पूछताछ कर रही है।वहीं फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिशदे रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 12, 2026, 08:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: बुलंदशहर में जश्न पड़ा भारी, बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग, पुलिस पर भी गोलियां चलीं; 10 गिरफ्तार #CityStates #Bulandshahar #Bulandshahr #BulandshahrNews #UttarPradesh #UpNewsToday #SubahSamachar