मुझे किसी बात का यकीन नहीं , भाई के मिलने से मना करने के बाद बोलीं सेलिना जेटली; आखिरी मुलाकात को किया याद

हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने सेलिना जेटली की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने में मदद मांगी थी। विक्रांत जेटली संयुक्त अरब अमीरात में हिरासत में हैं और उन्होंने सेलिना से संपर्क करने से इनकार कर दिया है। अब सेलिना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने भाई के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस का कहना है कि उनका भाई उन्हें और तनाव से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। काफी वक्त पहले आखिरी बार भाई से मिली थीं सेलिना सेलिना ने अपने भाई विक्रांत जेटली के साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा, मैंने अपने भाई से आखिरी बार 23 अगस्त 2024 को बात की थी, उनकी गिरफ्तारी (6 सितंबर 2024) से कुछ दिन पहले। उन्हें मई 2025 के अंत तक गुप्त हिरासत में रखा गया। उसके बाद उन्हें मिडिल ईस्ट के एक डिटेंशन सेंटर में भेज दिया गया, जहां उन्हें लगभग 18 महीनों से बिना किसी औपचारिक कार्यवाही के रखा गया है। उनसे मिलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। View this post on Instagram A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial) मैं अटकले नहीं लगा सकती अपने भाई के इस फैसले के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने आगे कहा, मैं इस बारे में अटकलें नहीं लगा सकती कि हिरासत में मेरे भाई को क्या सलाह दी गई होगी या क्या बताया गया होगा वह मेरे प्रति बेहद सुरक्षात्मक हैं और उन्हें बाहरी दुनिया में क्या हो रहा है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। मेरी वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए, यह संभव है कि उन्हें अधूरी जानकारी मिली हो और वह मुझे और अधिक आर्थिक और इशोनल स्ट्रेस से बचाने की कोशिश कर रहे हों। ऐसी परिस्थितियों में किसी भी बंदी द्वारा लिए गए किसी भी फैसले को संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 13:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मुझे किसी बात का यकीन नहीं , भाई के मिलने से मना करने के बाद बोलीं सेलिना जेटली; आखिरी मुलाकात को किया याद #Bollywood #National #CelinaJaitly #CelinaJaitlyBrother #CelinaJaitlyBrotherVikrantJaitly #CelinaJaitlyOnBrotherVikrant #CelinaJaitlyCareer #CelinaJaitlyPost #CelinaJaitlySocialMediaPost #CelinaJaitlyPostForBrother #CelinaJaitlyRememberHerBrother #VikrantJaitlyDetained #SubahSamachar