Agra: टेढ़ी बगिया तिराहे पर सीमेंट से भरा ट्रक डंपर में घुसा, चालक ने कूदकर बचाई जान

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित टेढ़ी बगिया तिराहे पर मंगलवार सुबह करीब छह बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अलीगढ़ की ओर से आ रहा सीमेंट से लदा ट्रक शाहदरा की ओर से आए डस्ट से भरे डंपर में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला और डंपर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस हाइड्रा की मदद से ट्रक को हटवाया। हादसे के दौरान ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं डंपर चालक मौके से फरार हो गया। बुलंदशहर निवासी ट्रक चालक प्रदीप ने बताया कि वह अलीगढ़ से सीमेंट लोड कर ग्वालियर रोड स्थित एक निर्माण फर्म पर माल खाली करने जा रहे थे। सुबह टेढ़ी बगिया तिराहे के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सामने चल रहे डस्ट से भरे डंपर में जा घुसा। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हाइड्रा की मदद से हटवाकर मार्ग पर यातायात सामान्य करा दिया गया। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 03:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra: टेढ़ी बगिया तिराहे पर सीमेंट से भरा ट्रक डंपर में घुसा, चालक ने कूदकर बचाई जान #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraAccident #TedhiBagiya #CementTruck #DumperCollision #TruckCrash #DriverEscapes #RoadMishap #TransYamuna #AgraTraffic #HighwayAccident #SubahSamachar