Himachal News: हिमाचल में जनगणना 1 जून से, 19 हजार कर्मी लगेेंगे, पहले चरण में मकानों की गिनती
हिमाचल प्रदेश में बहुप्रतीक्षित जनगणना अभियान एक जून से शुरू होने जा रहा है। जनगणना दो चरणों में होगी और इसमें शिक्षकों सहित विभिन्न विभाग के करीब 19 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। पारंपरिक तरीके के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी जानकारी देने का विकल्प रहेगा। पहले चरण में एक जून से 15 जुलाई तक भवनों और घरों की गणना की जाएगी। इस दौरान प्रत्येक मकान, उसकी स्थिति, उपयोग और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी एकत्र की जाएगी।दूसरे चरण में सितंबर से फरवरी 2027 तक लोगों की वास्तविक गिनती की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 18:18 IST
Himachal News: हिमाचल में जनगणना 1 जून से, 19 हजार कर्मी लगेेंगे, पहले चरण में मकानों की गिनती #CityStates #Shimla #Census2026 #SubahSamachar
