स्मृति ईरानी करेंगी समीक्षा बैठकें: छत्तीसगढ़ की 36 हारी सीटों पर मंथन, मंत्रियों के कामकाज का मूल्यांकन होगा

भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू अपने पहले छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दो दिन में 12 महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें करेंगे। 25 और 26 अक्तूबर को होने वाली इन बैठकों में राज्य सरकार के मंत्रियों के कामकाज के मूल्यांकन के साथ संगठन के जमीनी फीडबैक पर चर्चा की जाएगी। इस प्रवास का मुख्य केंद्र वर्ष 2023 के चुनाव में हारी हुई 36 सीटों की समीक्षा करना रहेगा, ताकि वर्ष 2028 के चुनाव से पहले संगठन को निचले स्तर तक सशक्त बनाया जा सके। प्रदेश प्रभारी इस दौरान सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगी। बैठकों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की धरातलीय स्थिति के मध्य तालमेल को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। वर्ष 2023 के राज्य विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 90 में से 54 सीटों पर सफलता प्राप्त कर सरकार बनाई थी, जबकि 36 सीटों पर पराजय मिली थी। इन सभी 36 निर्वाचन क्षेत्रों में पराजय के कारणों और सांगठनिक कमजोरियों की समीक्षा की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 16:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




स्मृति ईरानी करेंगी समीक्षा बैठकें: छत्तीसगढ़ की 36 हारी सीटों पर मंथन, मंत्रियों के कामकाज का मूल्यांकन होगा #CityStates #Raipur #Chhattisgarh #SubahSamachar