Sonipat News: सीजीआरएफ ने चार शिकायतें सुनी, समाधान किसी का नहीं हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। बिजली निगम सर्कल कार्यालय में मंगलवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) की ओर से दरबार लगाया गया। इस दौरान चेयरमैन योगराज ने शिकायतों की सुनवाई की लेकिन समाधान किसी भी शिकायत का नहीं हो सका। इंडस टावर व सुपर मैक्स सोसाइटी के उपभोक्ता अपनी निजी शिकायत लेकर पहुंचे थे। इस दौरान चेयरमैन योगराज ने शिकायतों की सुनवाई करते हुए अगली बैठक तक उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन। त्रिवेणी कंपनी से संबंधित शिकायत पर सुनवाई हुई लेकिन बैठक में संबंधित एसडीओ व कनिष्ठ अभियंता नहीं पहुंचे। अगली बैठक में सुनवाई पर अधिकारियों को बुलाया गया है। विको मेडिकल कंपनी के अधिकारी 18 लाख रुपये के बिजली बिल को लेकर शिकायत कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी कंपनी का बिजली बिल एक या सवा लाख रुपये आता है। जुलाई 2025 में उनका बिल 18 लाख रुपये दिया गया था। उसके बाद स्थानीय अधिकारियों को शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान न होने से उन्हें सीजीआरएफ में अपना केस डालना पड़ा। इस पर चेयरमैन योगराज ने मामले की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को 17 लाख रुपये बिल में छूट देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगली बैठक तक उनकी समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 19:48 IST
Sonipat News: सीजीआरएफ ने चार शिकायतें सुनी, समाधान किसी का नहीं हुआ #CGRFHeardFourComplaints #NoneWereResolved. #SubahSamachar
