Chaitra Maas 2025: आज से शुरू हिंदू कैलेंडर का पहला महीना, जानें चैत्र मास के प्रमुख व्रत-त्योहार

Chaitra Maas 2026 Vrat Tyohar List: अंग्रेजी कैलेंडर में जनवरी से नए साल की शुरुआत होती है। वहीं हिंदू कैलेंडर में नववर्ष की शुरुआत मार्च-अप्रैल के बीच आने वाले चैत्र मास से मानी जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र वर्ष का प्रथम महीना होता है और इसी के साथ रौद्र संवत्सर का आरंभ होता है। यह समय प्रकृति में भी नव चेतना का प्रतीक माना जाता है, जब पेड़ों पर नई कोंपलें खिलती हैं और वातावरण में ताजगी दिखाई देती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी। इसलिए यह तिथि अत्यंत शुभ और पवित्र मानी जाती है। इसी दिन से हिंदू नववर्ष का शुभारंभ होता है, जिसे देश के अलग-अलग हिस्सों में विविध रूपों में मनाया जाता है। चैत्र केवल नए महीने की शुरुआत के साथ एक नए वर्ष और नई ऊर्जा का संकेत भी देता है। इस माह में अनेक महत्वपूर्ण व्रत, पर्व और धार्मिक अनुष्ठान होते हैं, जिनका विशेष आध्यात्मिक महत्व होता है। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र मास में पड़ने वालेप्रमुखव्रत-त्योहारों के बारे में

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 17:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chaitra Maas 2025: आज से शुरू हिंदू कैलेंडर का पहला महीना, जानें चैत्र मास के प्रमुख व्रत-त्योहार #Festivals #National #HinduCalender #Festival #HinduCalendar2026 #VratTyoha #SubahSamachar