चैत्र नवरात्रि: 51 शक्तिपीठों में शामिल है सिरोही का अर्बुदादेवी मंदिर, गुप्त स्वरूप में होती है मां की पूजा
सिरोही जिले के माउंटआबू में स्थित अर्बुदादेवी (अधरदेवी) मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह मंदिर करीब साढ़े पांच हजार साल पुराना माना जाता है और इसे 51 शक्तिपीठों में से एक बताया जाता है। यहां मां की गुप्त स्वरूप में पूजा की जाती है, जो इसे अन्य शक्तिपीठों से अलग बनाती है। अधरदेवी नाम के पीछे की मान्यता प्राचीन मान्यताओं के अनुसार जिस स्थान पर यह मंदिर स्थित है, वहां मां के होंठ गिरे थे, इसी कारण इसे अधरदेवी कहा जाता है। स्कंद पुराण में भी इस गुफा में माता के छठे स्वरूप कात्यानी के रूप में विराजमान होने का उल्लेख मिलता है। इस मंदिर का संबंध गुजरात के अंबाजी धाम से भी बताया जाता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 25, 2026, 21:00 IST
चैत्र नवरात्रि: 51 शक्तिपीठों में शामिल है सिरोही का अर्बुदादेवी मंदिर, गुप्त स्वरूप में होती है मां की पूजा #Religion #CityStates #Spirituality #Sirohi #Rajasthan #SubahSamachar
