Chamoli: आंधी-तूफान से गैस सिलिंडरों से भरे पिकअप वाहन के ऊपर गिरा पेड़, चालक और वितरक ने भाग कर बचाई जान

घिंघराण बस अड्डे के समीप बृहस्पतिवार को आंधी-तूफान से एक पेड़ टूटकर व्यावसायिक गैस सिलिंडरों से भरे वाहन के ऊपर गिर गया। चालक व परिचालक ने भागकर जान बचाई। इस घटना से सड़क पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में फायर कर्मियों ने कटर मशीन से पेड़ की टहनियों को काटा जिसके बाद रास्ता खुला और वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। Chamoli:पटियालधार में नर्सिंग कॉलेज मार्ग पर जंगल में लगी आग की चपेट में आई हाईवे पर खड़ी कार, पूरी तरह जली गैस एजेंसी मैनेजर मोहन सिंह ने बताया कि शाम छह बजे हिमालयन गो गैस एजेंसी का वाहन व्यवसायिक सिलिंडरों को एजेंसी की ओर ले जा रहा था। तभी घिंघराण बस अड्डे के समीप बारिश के साथ हुए आंधी-तूफान से एक पेड़ टूटकर वाहन के ऊपर गिर गया। चालक सतीश कुमार और गैस वितरक विरेंद्र कुमार ने वाहन से तुरंत निकल गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने पेड़ को काटकर अलग किया। करीब एक घंटे तक यहां जाम लगा रहा। आंधी चली और ओलावृष्टि हुई बृहस्पतिवार शाम को मौसम ने करवट बदली और कर्णप्रयाग में आंधी चली। यहां आंधी के साथ उड़ी धूल से लोग परेशान रहे। वहीं नारायणबगड़ में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई। थराली में हल्की बारिश हुई। गेरूड़ के प्रधान केदार देवराड़ी ने बताया हल्की बारिश होने पर लगातार हो रह गर्मी से राहत मिली है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 16:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli: आंधी-तूफान से गैस सिलिंडरों से भरे पिकअप वाहन के ऊपर गिरा पेड़, चालक और वितरक ने भाग कर बचाई जान #CityStates #Chamoli #Dehradun #Uttarakhand #ChamoliNews #TreeFallsOnPickup #LpgGasCylinders #SubahSamachar