Chamoli Tunnel Landslide Live: सात मजदूरों की मौत; लापता तीन श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी
विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) की टेल रेस टनल (टीआरटी) में हुए हादसे में सात मजदूरों की मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि तीन मजदूर अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, 12 घायल श्रमिकों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अनुसार बृहस्पतिवार शाम टीआरटी फेज-दो के चैनज 1440 मीटर पर टनल के अंदर अचानक तेज आवाज के साथ बड़ी मात्रा में पानी और मलबा भर गया था। घटना के समय चैनज 1230 मीटर पर टनल की कंक्रीट लाइनिंग का काम चल रहा था। वहां मुख्य कार्यदायी संस्था एचसीसी (हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी) द्वारा नियुक्त 22 श्रमिक कार्यरत थे। जिनमें से सात की मौत हो चुकी है, तीन मजदूर लापता हैं, 12 का इलाज चल रहा है और छह स्वस्थ हैं। लापता मजदूरों की तलाश में रेस्क्यू टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। टीएचडीसीआईएल के प्रबंध निदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। Tunnel Landslide:जितना निकाल रहे उतनी ही तेजी से सुरंग में भर रहा पानी; तीन मजदूर लापता, देखें तस्वीरें
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 15, 2026, 00:05 IST
Chamoli Tunnel Landslide Live: सात मजदूरों की मौत; लापता तीन श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी #CityStates #Chamoli #Dehradun #Uttarakhand #ChamoliLandslide #TunnelAccident #TunnelLandslide #ChamoliTunnelLandslide #CmDhami #VishnugadPipalkotiHydroelectricProject #SubahSamachar
