Aligarh News: जीत के साथ चैंपियंस और फाल्कंस सेमीफाइनल में

अमर उजाला प्रीमियर लीग सीजन-2 में कैफ-चिराग की बल्लेबाजी के दम से वीआरएस चैंपियंस और एवीपी फाल्कंस की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। रविवार को सुबह सात बजे पहला सेमीफाइनल वीआरएस चैंपियंस और एवीपी फाल्कंस के बीच खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में प्रशांत राइडर्स और विजडम वॉरियर्स की टीम आमने-सामने होगी। यह मैच दोपहर एक बजे शुरू होगा। महुआ खेड़ा स्थित मैदान पर चल रही लीग में शनिवार को पहले मुकाबले में वीआरएस चैंपियंस ने शिवा द रुद्रा को सात विकेट से हराया। रुद्रा की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर केवल 107 रन ही बना सकी। मुदित कुमार ने 32 रन और राज भारती ने नाबाद 23 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज चैंपियंस के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। अभिषेक कश्यप ने तीन विकेट, तन्मय गुप्ता ने दो, जबकि फरदीन रहमान, मोहम्मद आमिर और कमरान खान ने एक-एक विकेट हासिल किया। चैंपियंस के बल्लेबाजों ने ठोस शुरुआत दी। कैफ रहमान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 17 गेंदों में 44 रन ठोक दिए। फरदीन रहमान ने 22 गेंदों पर 35 रन की तेज पारी खेली। इम्तियाज खान और आसिम रजा ने नाबाद रहते हुए टीम को 10 ओवर में 108 बनाकर सात विकेट से जीत दिला दी। दूसरे मुकाबले में एवीपी फाल्कंस ने एसकेबी रॉयल्स को 129 रन से शिकस्त दी। फाल्कंस ने नौ विकेट पर 222 रन का स्कोर खड़ा किया। चिराग शर्मा ने 31 गेंदों में 69 रन की पारी खेलकर गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। आदिल सैफी ने 46 रन, उजागर यादव ने 29 रन और आर्यन राजपूत ने 20 रन जोड़ते हुए टीम का स्कोर 20 ओवर में 222 तक पहुंचा दिया।223 रन के विशाल लक्ष्य के दबाव में रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम लगातार विकेट गंवाती रही। मनीष ठाकुर ने नाबाद 27 रन, और शांतनु चौहान ने 23 रन ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन पूरी टीम 12.5 ओवर में 93 रन पर ढेर हो गई। फाल्कंस की जीत के नायक वसीम रहे, जिन्होंने चार विकेट झटककर विपक्ष की कमर तोड़ दी। हार्दिक पचौरी ने तीन विकेट लेकर जीत को और आसान बना दिया। हितेश कुमार, अमित कुमार और ओम यादव ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार लेते खिलाड़ी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 02, 2026, 03:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: जीत के साथ चैंपियंस और फाल्कंस सेमीफाइनल में #AligarhNewscricketMatchamarUjalaPremiumLeague #SubahSamachar